Friday, February 20, 2015

श्री बांके बिहारी मंदिर।


श्री बांके बिहारी मंदिर।
बांके बिहारी मंदिर भारत में मथुरा जिले के वृंदावन धाम में रमण रेती पर स्थित है। यह भारत के प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। बांके बिहारी कृष्णका ही एक रूप है जो इसमें प्रदर्शित किया गया है। इसका निर्माण १८६४ में स्वामी हरिदास ने करवाया था।

श्रीधाम वृन्दावन, यह एक ऐसी पावन भूमि है, जिस भूमि पर आने मात्र से ही सभी पापों का नाश हो जाता है। ऐसा आख़िर कौन व्यक्ति होगा जो इस पवित्र भूमि पर आना नहीं चाहेगा तथा श्री बाँकेबिहारी जी के दर्शन कर अपने को कृतार्थ करना नही चाहेगा। यह मन्दिर श्री वृन्दावन धाम के एक सुन्दर इलाके में स्थित है। कहा जाता है कि इस मन्दिर का निर्माण स्वामी श्री हरिदास जी के वंशजो के सामूहिक प्रयास से संवत १९२१ के लगभग किया गया।


मन्दिर निर्माण के शुरूआत में किसी दान-दाता का धन इसमें नहीं लगाया गया। श्रीहरिदास स्वामी विषय उदासीन वैष्णव थे। उनके भजन–कीर्तन से प्रसन्न हो निधिवन से श्री बाँकेबिहारीजी प्रकट हुये थे। स्वामी हरिदास जी का जन्म संवत 1536 में भाद्रपद महिने के शुक्ल पक्ष में अष्टमी के दिन वृन्दावन के निकट राजापुर नामक गाँव में हूआ था। इनके आराध्यदेव श्याम–सलोनी सूरत बाले श्रीबाँकेबिहारी जी थे। इनके पिता का नाम गंगाधर एवं माता का नाम श्रीमती चित्रा देवी था। हरिदास जी, स्वामी आशुधीर देव जी के शिष्य थे। इन्हें देखते ही आशुधीर देवजी जान गये थे कि ये सखी ललिताजी के अवतार हैं तथा राधाष्टमी के दिन भक्ति प्रदायनी श्री राधा जी के मंगल–महोत्सव का दर्शन लाभ हेतु ही यहाँ पधारे है। हरिदासजी को रसनिधि सखी का अवतार माना गया है। ये बचपन से ही संसार से ऊबे रहते थे। किशोरावस्था में इन्होंने आशुधीर जी से युगल मन्त्र दीक्षा ली तथा यमुना समीप निकुंज में एकान्त स्थान पर जाकर ध्यान-मग्न रहने लगे। जब ये 25 वर्ष के हुए तब इन्होंने अपने गुरु जी से विरक्तावेष प्राप्त किया एवं संसार से दूर होकर निकुंज बिहारी जी के नित्य लीलाओं का चिन्तन करने में रह गये। निकुंज वन में ही स्वामी हरिदासजी को बिहारीजी की मूर्ति निकालने का स्वप्नादेश हुआ था। तब उनकी आज्ञानुसार मनोहर श्यामवर्ण छवि वाले श्रीविग्रह को धरा को गोद से बाहर निकाला गया। यही सुन्दर मूर्ति जग में श्रीबाँकेबिहारी जी के नाम से विख्यात हुई यह मूर्ति मार्गशीर्ष, शुक्ला के पंचमी तिथि को निकाला गया था। अतः प्राकट्य तिथि को हम विहार पंचमी के रूप में बड़े ही उल्लास के साथ मानते है।

Thursday, February 19, 2015

छत्रपति शिवाजी महाराज।



शिवाजी महाराज।
शाहजी भोंसले की पत्नी जीजाबाई (राजमाता जिजाऊ) की कोख से शिवाजी महाराज का जन्म १९ फ़रवरी १६३० को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। शिवनेरी का दुर्गपूना (पुणे) से उत्तर की तरफ़ जुन्नार नगर के पास था।

उनका बचपन उनकी माता जिजाऊ के मार्गदर्शन में बीता। वह सभी कलाओ मे माहिर थे, उन्होंने बचपन में राजनीति एवं युद्ध की शिक्षा ली थी। ये भोंसले उपजाति के थे जोकि मूलत: कुर्मी जाति से संबद्धित हे | कुर्मी जाति कृषि संबद्धित कार्य करती हे।

उनके पिता अप्रतिम शूरवीर थे और उनकी दूसरी पत्नी तुकाबाई मोहिते थीं। उनकी माता जी जीजाबाई जाधव कुल में उत्पन्न असाधारण प्रतिभाशाली थी और उनके पिता एक शक्तिशाली सामन्त थे।

शिवाजी महाराज के चरित्र पर माता-पिता का बहुत प्रभाव पड़ा। बचपन से ही वे उस युग के वातावरण और घटनाओँ को भली प्रकार समझने लगे थे। शासक वर्ग की करतूतों पर वे झल्लाते थे और बेचैन हो जाते थे। उनके बाल-हृदय में स्वाधीनता की लौ प्रज्ज्वलित हो गयी थी। उन्होंने कुछ स्वामिभक्त साथियों का संगठन किया। अवस्था बढ़ने के साथ विदेशी शासन की बेड़ियाँ तोड़ फेंकने का उनका संकल्प प्रबलतर होता गया।

छत्रपति शिवाजी महाराज का विवाह सन् १४ मइ १६४० में सइबाई निम्बालकर के साथ लाल महल, पुना में हुआ था।

तारक मंत्र।

तारक मंत्र। 
'श्री राम जय राम जय जय राम' - यह सात शब्दों वाला तारक मंत्र है। साधारण से दिखने वाले इस मंत्र में जो शक्ति छिपी हुई है, वह अनुभव का विषय है। इसे कोई भी, कहीं भी,  कभी भी कर सकता है। फल बराबर मिलता है।

हमारा सबसे बड़ा दुर्भाग्य आज यही है कि हम राम नाम का सहारा नहीं ले रहे हैं। हमने जितना भी अधिक राम नाम को खोया है, हमारे जीवन में उतनी ही विषमता बढ़ी है, उतना ही अधिक संत्रास हमें मिला है। एक सार्थक नाम के रुप में हमारे ऋषि-मुनियों ने राम नाम को पहचाना है। उन्होंने इस पूज्य नाम की परख की और नामों के आगे लगाने का चलन प्रारंभ किया। 

प्रत्येक हिन्दू परिवार में देखा जा सकता है कि बच्चे के जन्म में राम के नाम का सोहर होता है। वैवाहिक आदि सुअवसरों पर राम के गीत गाए जाते हैं। राम नाम को जीवन का महामंत्र माना गया है।
राम सर्वमय व सर्वमुक्त हैं। राम सबकी चेतना का सजीव नाम हैं।
अस समर्थ रघुनायकहिं,  भजत जीव ते धन्य॥

प्रत्येक राम भक्त के लिए राम उसके हृदय में वास कर सुख सौभाग्य और सांत्वना देने वाले हैं।
तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में लिख दिया है कि प्रभु के जितने भी नाम प्रचलित हैं, उन सब में सर्वाधिक श्री फल देने वाला नाम राम का ही है।

यह नाम सबसे सरल, सुरक्षित तथा निश्चित रुप से लक्ष्य की प्राप्ति करवाने वाला है। मंत्र जप के लिए आयु, स्थान, परिस्थिति, काल, जात-पात आदि किसी भी बाहरी आडम्बर का बंधन नहीं है। किसी क्षण, किसी भी स्थान पर इसे जप सकते हैं।

जब मन सहज रूप में लगे, तब ही मंत्र जप कर लें। तारक मंत्र 'श्री' से प्रारंभ होता है। 'श्री' को सीता अथवा शक्ति का प्रतीक माना गया है। राम शब्द 'रा' अर्थात् र-कार और 'म' मकार से मिल कर बना है। 'रा' अग्नि स्वरुप है। यह हमारे दुष्कर्मों का दाह करता है। 'म' जल तत्व का द्योतक है। जल आत्मा की जीवात्मा पर विजय का कारक है। 

तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में लिख दिया है कि प्रभु के जितने भी नाम प्रचलित हैं, उन सब में सर्वाधिक श्री फल देने वाला नाम राम का ही है। 

Wednesday, February 18, 2015

मण्ढ़ा भीमसिंह।

मण्ढ़ा भीमसिंह।
ऐतिहासिक पृष्टभूमि:- कुछ समय पूर्व जयपुर के शासक महाराज माधोसिंह के शासनकाल के दौरान जयपुर प्रशासन जागीरों में बंटा हुआ था। ‘मण्ढ़ा’  भी जयपुर की जागीर के अन्तर्गत था। इनके अन्तर्गत 12 गाँवो का शासन आता था। जयपुर के महाराजा माधोसिंह के काल में ‘मण्ढ़ा’  के जागीरदार ठाकुर भीमसिंह हुआ करते थे। जिनके भाई का नाम लक्ष्मण सिंह था वह राज काज के कार्य संभाला करते थे। जबकि अधिकतर समय ठाकुर भीमसिंह जी खा पीकर मस्त रहा करते थे। उस समय महाराजा माधोसिंह ने मण्ढ़ा भीमसिंह को दूदू के नीचे दे दिया था इस बात से नाराज होकर भीमसिंह ने दूदू,  पचेवर और अन्त में जाकर साली ग्राम से गणगौर को लूट लिया।

इस बात पर इस ग्राम में एक कहावत प्रसिद्ध हो गई वह कहावत इस प्रकार है-
दूदू लूटी,  पचेवर लूटी,  जा लूटी साली।
साली बापड़ी कांई कर बना रांगड़ा चाली।।
इस तरह गाँवों को लूटने की बात महाराजा माधोसिंह ने सुनी तो उन्होने भीमसिंह को जयपुर दरबार में उपस्थित होने के लिए बुलाया। जब ठाकुर भीमसिंह जी जयपुर पंहुचे तो दरबार खत्म हो चुका था। तो उन्होने दरबार से कहकर महाराजा माधोसिंह जी से मिलने की इच्छा जाहिर की तो दरबार ने उन्हें मना कर दिया तो भीमसिंह ने अपने घोड़े को ऐड़ लगाकर दौड़ाया और चांदपोल गेट को लांघ दिया। गेट को लांघने के बाद घोड़ा मर गया और ठाकुर भीमसिंह सिधे महाराजा माधोंसिह के पास चले गये तो उन्होनें कहा की आपको द्वारपालों ने रोका नहीं की,  तो उन्होनें कहा की मैं चांदपोल गेट को लांघ कर आया हूँ। इस बात से प्रसन्न होकर महाराजा माधोसिंह ने भीमसिंह को जयपुर में एक गढ़ दिया जो ‘मण्ढ़ा हाऊस’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ इसके अलावा मण्ढ़ा को अपनी अलग ही जागीर प्रदान कर उन्हे 12 गाँवों की जागीरदारी संभाला दी। अतः उस समय से ही ‘मण्ढ़ा’  गाँव को ‘मण्ढ़ा भीमसिंह’ के नाम से जाना जाता है। आज भी ठाकुर भीमसिंह की पीढियाँ जागीरदारों के नाम से जानी जाती है।

(दुर्ग व किला)-
(अ) गढ़ - प्राचीन काल में यहां गढ़ पर जागीरदारों के नाम से शासन किया जाता था। गाँव के जागीरदार यहां निवास करते थे। यहां इमारत तीन मंजिल ऊँची है। इसे ‘गढ़’ के नाम से जाना जाता है। यह लगभग 5-7 बीघा जमीन पर बना हुआ है। इसके दो द्वार है। मुख्य द्वार पूर्व दिशा में खुलता है तथा दूसरा द्वार जो पीछे कि और खुलता है अर्थात् दूसरा द्वार उत्तर दिशा में खुलता है जो कि एक गुप्त द्वार है। पहले गढ़ के चारों और पानी भरा हुआ होता था। उपरी मंजिल पर महिलायें निवास करती है। महिलाओं द्वारा उत्सव देखने तथा बैठने के लिए झरोखे भी निर्मित किए हुए है। गढ़ के चारो बुर्ज (मोटी दीवारों का निर्माण) का निर्माण किया हुआ है जो इस इमारत को मजबूती प्रदान करती है। ये बुर्जे 10 फुट चोड़ी बनी हुई है। इसमें विभिन्न महल निर्मित है जैसे- दादीवाडा का महल (जिसमें प्राचीन समय में डर लगता था), रानीमहल ( जिसे छतरसाल के नाम से भी जाना जाता है। जिसमें विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तिया, चित्र आदि रखे हुए है ), जनाना खाना ( जिसमें महिलाये निवास करती है, इसमें पुरूषों का जाना वर्जित है), सूरजमहल (कहा जाता है यहां सूर्य की पहली किरण पड़ती है) आदि। इसमें 3 किमी की सुरंग है जो बाग में खुलती है। इसकी उपरी मंजिल पर खिड़किया है जिसमें गाँव के अन्तिम छोर देखे जा सकते है।

(ब) रघुनाथ मन्दिर - प्राचीन समय में यह गाँव के शासको का नीजी मन्दिर था। जिसमें देवी-देवताओं की सात धातु से बनी प्रतिमाएँ स्थापित है। यह 225 वर्गफुट में फैला हुआ है। इसके चारों किनारो पर छतरिया बनी हुई है। यह अति प्राचीन मन्दिर है बताया जाता है कि जिस दिन तुलसी दास जी का देहवासन हुआ था उस दिन इस मन्दिर की नींव लगाई गयी थी।

(स) बाग (दुर्ग का हिस्सा) - कहा जाता है कि यहां के जागीरदार केसरी सिंह जी ने वर्तमान गढ़ से दुगुना गढ़ बनाना चाहा था। परन्तु जब इसका चैथाई निर्माण हुआ तो इनकी पत्नि का देहान्त हो गया और निर्माण बीच में ही रोक दिया गया। यह लगभग 52 बीघा में फेला हुआ है। यहां घोड़ो की अच्छी किस्म रखी जाती थी,  अर्थात् यहां के घोड़े प्रसिद्ध थे। किद्वन्ती है कि उस समय यहां राजस्थान की सबसे अच्छी अस्तबल (घोड़ो के रहने का स्थान) का निर्माण कराया गया था। यहां पर गढ़ से एक गुप्त सुरंग भी आती है।

हिन्दू धर्म- यहां 80-90 प्रतिषत लोग हिन्दू धर्म के निवास करते है। इसलिए यहां हिन्दू देवी-देवताओं के मन्दिर अधिक देखने को मिलते है। लगभग 4-5 प्रतिषत लोग इस्लाम धर्म के है। जैन धर्म के लोग अपेक्षाकृत हिन्दू धर्म के लोगो से बहुत कम है। 4-5 प्रतिषत लोग यहां जैन धर्म के निवास करते है। इनके द्वारा भी यहां जैन मन्दिर का निर्माण करवाया गया। यहां कई भिक्षु-भिुक्षुणियां भी जैन पर्वो पर जैन आश्रालयों से आती है। विभिन्न धर्मो के लोग रहते हुए भी यहां आपसी भेदभाव नहीं पाया जाता है, सब लोग भाईचारे की भावना रखते है।

त्यौहार - यहां विभिन्न त्यौहारो को अत्यंत हर्षोल्लास से मनाया जाता है। यहां मुख्य त्योहारों में दीपावली,  होली,  गणगौर,  तीज,  मकर सक्रांति,  दशहरा,  ताजिया-मुहर्रम,  ईद,  महावीर जयन्ती आदि आते है। लोग बहुत उत्साह से त्यौहारों को मनाने की तैयारी करते है। और उनका पूर्ण आनन्द लेते है।

मेले - मण्ढ़ा भीमसिंह गाँव में कई मेले लगते है। जिनमें सबसे बड़ा दशहरे का मेला लगता है। चैत्र मास में हनुमान जयन्ती भाद्रपद माह में तेजाजी का मेला गणगौर का मेला भी लगता है। स्त्रिया ईश्‍वर और गणगौर की पूजा करती है। गणगौर का त्यौहार हर्षेल्लास से मनाया जाता है।

शिक्षा - शिक्षा के क्षैत्र में यह गाँव आस-पास के गाँवो से उन्नत है यहां विभिन्न विद्यालय तथा महाविद्यालय स्थापित है इसलिए इसे उभरती हुई शिक्षा नगरी कह सकते है। जो निम्न है-

विद्यालय-राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, आशादीप बाल मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, गीतांजली उच्च माध्यमिक विद्यालय, विवेकानन्द सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय, गीतांजली इन्टरनेशनल एकेडमी, विवेकानन्द चिल्ड्रन एकेडमी, आशुतोष इन्टरनेषनल एकेडमी तथा वेल किड्स एकेडमी।

महाविद्यालय-आषुतोष महाविद्यालय और छत्रपति शिवाजी महाविद्यालय

चिकित्सा - अस्पताल गुलाब कल्याण मेमोरियल चिकित्सालय, आयुर्वेदिक चिकित्सालय और पशु चिकित्सालय।

बैंकिग- गाँव में यूको बैंक शाखा स्थापित है। इस शाखा की स्थापना 1979 ई. में हुई थी।

Tuesday, February 17, 2015

लिंगपूजन का महत्व।



लिंगपूजन का महत्व।
श्रीशिवमहापुराण के अनुसार- महेश्वर बोले पुत्रों! आज का दिन एक महान दिन है। इसमें तुम्हारे द्वारा जो आज मेरी पूजा हुई है, इससे मैं तुम लोगों पर बहुत प्रसन्न हँ।

जो शिवरात्रि को दिन-रात निराहार एवं जितेन्द्रिय रहकर अपनी शक्ति के अनुसार निश्चल भाव से मेरी यथोचित पूजा करेगा, उसको मिलने वाले फल का वर्णन सुनो। एक वर्ष तक निरन्तर मेरी पूजा करने पर जो फल मिलता है, वह सारा फल केवल शिवरात्रि को मेरा पूजन करने से मनुष्य तत्काल प्राप्त कर लेता है।

जैसे पूर्ण चन्द्रमा का उदय समुद्र की वृद्धि का अवसर है, उसी प्रकार यह शिवरात्रि तिथि मेरे धर्म की वृद्धि का समय है। इस तिथि में मेरी स्थापना आदि का मंगलमय उत्सव होना चाहिये।

पहले मैं जब ‘ज्योतिर्मय स्तम्भ रूप से प्रकट हुआ था, वह समय मार्गषीर्श में आर्द्रा नक्षत्र से युक्त पूर्णमासी या प्रतिपदा है। जो पुरूष मार्गषीर्श मास में आर्द्रा नक्षत्र होने पर पार्वती सहित मेरा दर्शन करता है अथवा मेरी मूत्ति या लिंग की ही झाँकी करता है, वह मेरे लिए कार्तिकेय से भी अधिक प्रिय है।

इस शुभ दिन को मेरे दर्शन मात्र से पूरा फल प्राप्त होता है। यदि दर्शन के साथ-साथ मेरा पूजन भी किया जाय तो इतना अधिक फल प्राप्त होता है कि उसका वाणीद्वारा वर्णन नहीं हो सकता।

Friday, February 06, 2015

जय माँ दुर्गा।





माँ दुर्गा।
दुर्गा पार्वती का दूसरा नाम है। हिन्दुओं के शाक्त साम्प्रदाय में भगवती दुर्गा को ही दुनिया की पराशक्ति और सर्वोच्च देवता माना जाता है (शाक्त साम्प्रदायईश्वर को देवी के रूप में मानता है)। वेदों में तो दुर्गा का कोई ज़िक्र नहीं है, मगर उपनिषद में देवी "उमा हैमवती" (उमा, हिमालय की पुत्री) का वर्णन है।पुराण में दुर्गा को आदिशक्ति माना गया है। दुर्गा असल में शिव की पत्नी पार्वती का एक रूप हैं, जिसकी उत्पत्ति राक्षसों का नाश करने के लिये देवताओं की प्रार्थना पर पार्वती ने लिया था -- इस तरह दुर्गा युद्ध की देवी हैं। देवी दुर्गा के स्वयं कई रूप हैं। मुख्य रूप उनका "गौरी" है, अर्थात शान्तमय, सुन्दर और गोरा रूप। उनका सबसे भयानक रूप काली है, अर्थात काला रूप। विभिन्न रूपों में दुर्गा भारत और नेपाल के कई मन्दिरों और तीर्थस्थानों में पूजी जाती हैं। कुछ दुर्गा मन्दिरों में पशुबलि भी चढ़ती है। भगवती दुर्गा की सवारी शेर है।

माँ उग्रचंडी।
'उग्रचण्डी' दुर्गा का एक नाम है। दक्ष ने अपने यज्ञ में सभी देवताओं को बलि दी, लेकिन शिव और सती को बलि नहीं दी। इससे क्रुद्ध होकर, अपमान का प्रतिकार करने के लिए इन्होंने उग्रचंडी के रूप में अपने पिता के यज्ञ का विध्वंस किया था। इनके हाथों की संख्या १८ मानी जाती है। आश्विन महीने में कृष्णपक्ष की नवमी दिन शाक्तमतावलंबी विशेष रूप से उग्रचंडी की पूजा करते हैं।

Wednesday, February 04, 2015

बसन्त पंचमी कथा।



बसन्त पंचमी कथा।
सृष्टि के प्रारंभिक काल में भगवान विष्णु की आज्ञा से ब्रह्मा ने जीवों, खासतौर पर मनुष्य योनि की रचना की। अपनी सर्जना से वे संतुष्ट नहीं थे। उन्हें लगता था कि कुछ कमी रह गई है जिसके कारण चारों ओर मौन छाया रहता है। विष्णु से अनुमति लेकर ब्रह्मा ने अपने कमण्डल से जल छिड़का, पृथ्वी पर जलकण बिखरते ही उसमें कंपन होने लगा। इसके बाद वृक्षों के बीच से एक अद्भुत शक्ति का प्राकट्य हुआ। यह प्राकट्य एक चतुर्भुजी सुंदर स्त्री का था जिसके एक हाथ में वीणा तथा दूसरा हाथ वर मुद्रा में था। अन्य दोनों हाथों में पुस्तक एवं माला थी। ब्रह्मा ने देवी से वीणा बजाने का अनुरोध किया। जैसे ही देवी ने वीणा का मधुरनाद किया, संसार के समस्त जीव-जन्तुओं को वाणी प्राप्त हो गई। जलधारा में कोलाहल व्याप्त हो गया। पवन चलने से सरसराहट होने लगी। तब ब्रह्मा ने उस देवी को वाणी की देवी सरस्वती कहा। सरस्वती को बागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावादनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है। ये विद्या और बुद्धि प्रदाता हैं।संगीत की उत्पत्ति करने के कारण ये संगीत की देवी भी हैं। बसन्त पंचमी के दिन को इनके जन्मोत्सव के रूप में भी मनाते हैं। ऋग्वेद में भगवती सरस्वती का वर्णन करते हुए कहा गया है-

प्रणो देवी सरस्वती वाजेभिर्वजिनीवती धीनामणित्रयवतु।
अर्थात ये परम चेतना हैं। सरस्वती के रूप में ये हमारी बुद्धि, प्रज्ञा तथा मनोवृत्तियों की संरक्षिका हैं। हममें जो आचार और मेधा है उसका आधार भगवती सरस्वती ही हैं। इनकी समृद्धि और स्वरूप का वैभव अद्भुत है।पुराणों के अनुसार श्रीकृष्ण ने सरस्वती से ख़ुश होकर उन्हें वरदान दिया था कि वसंत पंचमी के दिन तुम्हारी भी आराधना की जाएगी और यूँ भारत के कई हिस्सों में वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती की भी पूजा होने लगी जो कि आज तक जारी है।