Thursday, July 16, 2015

भगवान राम।


भगवान राम।
हिन्दू धर्म में राम, भगवान विष्णु के दस अवतारों में से सातवें माने जाते हैं। राम का जीवनकाल एवं पराक्रम, महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित, संस्कृत महाकाव्य रामायण के रूप में लिखा गया है| उन पर तुलसीदास ने भीभक्ति काव्य श्री रामचरितमानस रचा था| रामचन्द्र हमारे आदर्श पुरुष हैं। राम, अयोध्या के सूर्यवंशी राजा दशरथ और रानी कौशल्या के सबसे बडे पुत्र थे। इनके तीन भाई, भरत केकैयी से लक्ष्मण और शत्रुघ्न सुमित्रा से।

राम की ऐतिहासिकता : चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन राम का जन्म हुआ था। चेन्नई की एक गैर-सरकारी संस्था ‘भारत ज्ञान’ ने कई वर्षों की शोध से यह पता लगाया कि राम का जन्म 5114 ई.पू. 10 जनवरी को हुआ था। राम के बारे में यह शोध मुंबई में अनेक वैज्ञानिकों, विद्वानों, व्यवसाय जगत की हस्तियों के सामने प्रस्तुत किया गया था। इस शोध के तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए इसके संस्थापक ट्रस्टी डीके हरी ने बताया कि इस शोध में वाल्मीकि रामायण को मूल आधार मानते हुए अनेक वैज्ञानिक, ऐतिहासिक, भौगोलिक, ज्योतिषीय और पुरातात्विक तथ्यों की मदद ली गई है।

1 comment: